मुज़फ्फरनगर: वाह रे योगी, सस्ती दारू और महंगा तेल, कलेक्ट्रेट परिसर में नारों से गूंजा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर नाराजगी
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वकार अजहर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाहन को धक्का देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगे ईंधन से आम जनता, किसान और मजदूर प्रभावित हैं। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए।