मनीगाछी: 10 साल पुराने चोरी के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, मनिगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मनिगाछी थाना पुलिस ने वर्ष 2016 के चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 जुलाई 2026 को मनिगाछी थाना कांड संख्या-57/16, धारा 379 आईपीसी के अप्राथमिकी अभियुक्त रंजन महतो, पिता राजेंद्र महतो, ग्राम बासोपट्टी पुरवारी टोल, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।