रुदौली: बारी गांव में खाद गड्ढे की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी से एसडीएम के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने हटवाया
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारी की है, जहां खाद गड्ढे में दर्ज भूमि गाटा संख्या 501 में ग्रामीणों द्वारा छप्पर रखकर अवैध कब्जा करने की शिकायत तहसील पर हुई थी, इस संबंध में नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा ने बताया कि उप जिलाधिकारी रुदौली के निर्देश पर शुक्रवार की शाम को राजस्व विभाग ने अवैध कब्जे को जेसीबी से हटवाया है, पुलिस मौजूद रही।