सारवां प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेता आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका प्रमिला यादव को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के द्वारा सेविका को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी चुनाव आयुक्त के द्वारा मोहनपुर के तपोवन में इन्हें बेहतर बीएलओ कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।