जमुई जिले के स्कूलों में अब बेटियां सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं लेंगी, बल्कि अपनी उन उलझनों और शारीरिक समस्याओं पर भी खुलकर बात कर सकेंगी जिन्हें अक्सर वे संकोचवश दिल में दबा लेती हैं।शिक्षा विभाग की एक अनूठी पहल के तहत जिले के तमाम माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सखी सहायता डेस्क की स्थापना की जा रही है।