चूरू: चूरू में धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा, 10 मिनट तक रही 'रात'
Churu, Churu | Jun 15, 2026 जिले में सोमवार दोपहर उत्तरी दिशा से आई तेज धूल भरी आंधी ने मौसम का नजारा बदल दिया। करीब एक बजे उठी 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी ने ऐसा धूल का गुबार उड़ाया कि दिन में ही करीब दस मिनट के लिए रात जैसा अंधेरा छा गया। दृश्यता घटकर कुछ मीटर रह गई, सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा