पेटलावद: पेटलावद में एसडीएम ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
आज दिनांक 30 अक्टूबर को रात्रि करीब 8 बजे पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा द्वारा मेला ग्राउंड में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीओपी सौरभ तोमर भी मौजूद रहे। एसडीएम ने पटाखा दुकानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही दुकान संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।