मुज़फ्फरनगर: बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध प्रदर्शन कर शिवसेना ने प्रधानमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन
शिवसेना के मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा की बांग्लादेश में सरकार के तख्तापलट होते ही हिंदुओं को बड़े पैमाने पर हैवानियत पूर्वक मारा जा रहा है।हिन्दू और हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को आग के हवाले किया जा रहा है। लेकिन भारत के PM ने अब तक बांग्लादेश में हो रही हैवानियत के खिलाफ कोई भी बयान जारी नहीं किया है। तत्काल हिंदुओं की सुरक्षा की जाए सैन्य कार्रवाई की जाए।