नौहट्टा: नौहट्टा में एक ही समय पर दो जगह आग लगने से मची अफरा-तफरी
नौहट्टा में एक ही समय पर दो जगह आग लगने से मची अफरा-तफरी नौहट्टा गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। त्रिवेणी चौक के समीप संतोष साह के ताला बंद मकान में अचानक आग लग गई, जिसमें घर में रखा अनाज, टीवी, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं भगवती मंदिर के पास गिट्टी उतार रहे एक ट्रक में भी अचानक आग लग गई।