मेराल: चपकली गांव में कीटनाशक खाकर युवक गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
चीनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव निवासी प्यारी चौधरी का पुत्र दीपक कुमार चौधरी 21 वर्ष कीटनाशक खाकर रविवार को गंभीर हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है। वह अपना दवा समझकर खा गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।