टिमरनी: टिमरनी में विवेकानंद प्रतिमा की उपेक्षा पर फूटा आक्रोश, अभाविप ने जलाया नगर परिषद का पुतला।
Timarni, Harda | Jun 6, 2026 टिमरनी में नवीन बस स्टैंड परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर परिषद का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और प्रतिमा के सम्मानजनक रखरखाव की मांग दोहराई।