जबेरा: ग्राम भाटखमरिया में साइकिल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह की रही उपस्थिति
Jabera, Damoh | Jun 30, 2026 जबेरा शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को ग्रामीण इलाकों से स्कूल तक आने के लिए साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत आज मंगलवार की शाम 4 बजे जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह की उपस्थिति में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।