नौगढ़: टिकुरिया में हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
चकरघट्टा के टिकुरिया गांव में बीते रविवार रात्रि 09 बजे बड़ा हादसा सामने आया है, जहां हाईटेंशन बिजली तार गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार अचानक टूटकर गिर पडा। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी नौगढ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।