बरेली के नवाबगंज नगर में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। जीत की खुशी में भाजपाइयों ने विधायक आवास पर जमकर जश्न मनाया।उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटीं, ढोल-नगाड़ों पर नाचे और “जय श्री राम - भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूँज उठा।इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, और कार्यकर्ता मौजूद रहे।