बारां: काचरी गांव में आंधी-तूफान से घरों के टीन-टप्पर उड़े, एक व्यक्ति टीन की चपेट में आने से हुआ घायल
Baran, Baran | May 5, 2025 अटरू तहसील क्षेत्र के काचरी गांव में सोमवार दोपहर बारह बजे करीब तेज आंधी के चलते मकानों के टीन टप्पर उड़ गए।टीन की चपेट में आने से रामचंद्र पुत्र गेंदी लाल माली घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घायल के परिजनों ने बताया कि रामचंद्र अपने मकान की छत पर टीन जमा रहा था तभी तेज आंधी के चलते वह नीचे गिरकर घायल हो गया ।