जगदलपुर: बस्तर में भीषण गर्मी से सूख रही इंद्रावती नदी, चित्रकोट और तीरथगढ़ जल प्रपात भी सूखे, पर्यटन स्थलों पर पसरा सन्नाटा
बस्तर जिले में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। यहां का तापमान करीब 36 से 40 डिग्री के आसपास पहुंचने से इंद्रावती नदी समेत कई नदी-नालों का जलस्तर घट गया है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात में भी पानी की एक-दो धार बह रही है।