श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बाइक चोरी मामले में फरार आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया
पूर्णिया न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को दो बजे फरार वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए पचीरा रानीगंज गांव में बाईक चोरी मामले में सरगना के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस टीम अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा गांव में इश्तेहार चिपकाया।