जगदीशपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अवैध जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार, नगद और मोबाइल बरामद
भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ खेलने एवं उसके आयोजन में संलिप्त 06 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ताश के पत्ते, नगद राशि, हिसाब-किताब का रजिस्टर तथा मोबाइल फोन बरामद किया।