गड़हनी: चौथे दिन गड़हनी के 3801 घरों में जाकर 2605 बच्चों को पिलाए गए पोलियो ड्रॉप
गड़हनी प्रखंड में चल रहा पोलियो अभियान के चौथे दिन 3801 घरों में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने 0 से 5 वर्ष तक के 2605 बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाया गया है। ये अभियान 28 जून से चल रहा है और कल यानी 2 जुलाई को समाप्त हो जायेगें। इस अभियान में 52 टिम, 15 सुपरवाइजर और 10 मोबाइल टिम लगाएं गए है जो घर घर तक पहुंच कर एक बूंद जिंदगी का पिला रहे है।