बहराइच: मोतीपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालक घायल, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में दबकर ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।