बहराइच: बहराइच जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में 152257 वादों का निस्तारण, राजस्व के 142660 वादों का भी हुआ निस्तारण
बहराइच जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 52 हज़ार 257 वादों का निस्तारण किया गया।