बहराइच: बहराइच में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी: डीएम
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंकों से समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नामित कराएं। डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पादन कार्यों के लिए प्रशिक्षित करें। इस दौरान संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।