बस्सी: ग्राम पंचायत कालाडेरा को नगर पालिका में क्रमोन्नत करने पर ग्रामीणों ने UDH मंत्री व पूर्व MLA को हाथी पर बैठाकर निकाला जुलूस
Bassi, Jaipur | Mar 24, 2025 कालाडेरा ग्राम पंचायत को नगरपालिका में क्रमोन्नत किए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रविवार शाम करीब 7 बजे कालाडेरा पहुंचे। उनके साथ चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। उन्हें हाथी पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।