बस्सी: आंधी थाना पुलिस ने मकान के अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवर चुराने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Mar 23, 2025 जयपुर ग्रामीण की आंधी थाना पुलिस ने मकान के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवराज चुराने की वारदात का आज रविवार को खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही आंधी थाना पुलिस ने शाम करीब 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। थानाधिकारी रमेश ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई है।