बस्सी: जयपुर अजमेर रोड स्थित ठिकरिया गांव के फार्म हाउस में सिर कटा शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
Bassi, Jaipur | Mar 22, 2025 जयपुर अजमेर रोड पर ठिकरिया टोल प्लाजा के पास एक फार्म हाउस पर सिर कटा शव मिला है। शव भी काफी दिन पुराना होने के कारण सड़ गया। फार्म हाउस बंद पड़ा था। थानाधिकारी मोती लाल शर्मा ने बताया- शनिवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक खाली पड़े फार्म हाउस के अंदरशव पड़ा है। सूचना पर एसीपी बगरू हेमेंद्र शर्मा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।