हाथरस: पत्रकार की हत्या में वांछित 25-25 हजार रुपए के 2 अभियुक्त पुलिस और SOG की मुठभेड़ में गिरफ्तार
जनपद हाथरस में पत्रकार की हत्या की घटना में वांछित 25-25 हजार रुपए के दो इनामियां अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पत्रकार की हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पांच टीमों का गठन किया था जिसके क्रम में पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्यवाही में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।