हिसुआ: हिसुआ में खरीफ खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कीट-रोग प्रबंधन पर जानकारी दी गई, सैकड़ों किसान हुए शामिल
Hisua, Nawada | Jun 16, 2026 हिसुआ के नरहट रोड स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 'खरीफ खेती बचाओ अभियान' के तहत हुआ। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।