सतना जिला उचेहरा स्थित नौगजा बाबा की दरगाह में आयोजित सालाना धार्मिक उर्स कार्यक्रम में पूरी रात कव्वालियों का दौर चलता रहा। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध कव्वाल फ़ैजान ताज और नेहा सुल्तानी ने नौगजा बाबा की शान में एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम और कव्वालियां पेश कर श्रद्धालुओं का मन मोहा। इस दौरान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की शान मे गए गए गीत मे लोग जम कर थिरके।