खागा: खखरेडू में मासूम बच्चियों से छेड़खानी के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर थाने में की गई गिरफ्तारी की मांग
खखरेरू थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर प्रकरण में नामजद आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 16 जून को पीड़ित की आठ वर्षीय पुत्री अपनी नौ वर्षीय सहेली के साथ गई थी।