हुज़ूर: भोपाल में 7 जून को मनाई जाएगी ईदुल अजहा, शहर काजी ने किया ऐलान
Huzur, Bhopal | May 28, 2025 राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व इस साल 7 जून, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह ऐलान शहर काज़ी मुश्ताक अली नदवी ने बुधवार शाम मोती मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद किया। शहर काज़ी ने बताया कि चांद देखने की प्रक्रिया के बाद रूइय्यत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया|