पनागर: गोराबजार में ई-रिक्शा ने कार को मारी टक्कर, कार सवार ने ई-रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
गोराबाजार क्षेत्र में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मामूली वाहन टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही कार सवार आगबबूला हो गया। वह तुरंत अपनी गाड़ी से उतरा और ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि कार सवार ने अपना आपा खो दिया और ई रिक्शा चालक की कुटाई करदी