लाडपुरा: रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना में 2 युवक घायल MBS अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Ladpura, Kota | Jan 12, 2024 शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के नॉर्दर्न बाइपास पर शुक्रवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल फिसलने से हुई दुर्घटना में 2 युवक गम्भीर घायल हो गए जिनको इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक प्रहलाद लश्करी व विष्णु बैरवा कापरेन से अपने गांव किशनपुरा तकिया आ रहे थे।