अकबरपुर: बारा टोल प्लाजा पर एनाउंसमेंट के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश
हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा जनपद के बारा टोल प्लाजा पर विशेष एनाउंसमेंट के माध्यम से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया