मोहनलालगंज: अंधेरे में चला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें
मोहनलालगंज तहसील में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ बिजली गुल होने से अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। भीषण गर्मी और अंधेरे के बीच भी एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह और एसडीएम पवन पटेल ने जनसुनवाई जारी रखी। घंटों बिजली न आने से उमस बढ़ी और दूर-दराज से आए ग्रामीण परेशान दिखे। अधिकारियों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई।