बीना: नवागत सीएमओ ने कानूनगो वार्ड सहित अन्य वार्डों का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार
Bina, Sagar | Oct 27, 2025 बिना नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जिसको लेकर लगातार नगर पालिका में शिकवा शिकायत वार्ड पार्षदों एवं वार्ड के लोगों के द्वारा की जा रही थी। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को ही बैठक में भी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था। जिसको लेकर नवागत सीएमओ राहुल कुमार ने नगरीय क्षेत्र के वार्डो का ओचक निरीक्षण किया।