बेल्थरा रोड: तिरंगे में लिपटे हवलदार अरविंद कुमार को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हल्दीरामपुर घाट पर पिता ने दी मुखाग्नि
नगरा थाना क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर गांव निवासी एवं भारतीय सेना के हवलदार अरविंद कुमार की सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सूरतगढ़ (राजस्थान) में तैनात हवलदार अरविंद कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय तिरंगे में लिपटे वीर जवान की शवयात्रा "भारत माता की जय" और "अरविंद कुमार अमर रहें