मालथोन: मैहर ग्राम के पास नेशनल हाईवे रोड पर किसानों ने खरीदी केंद्र पर लूट-खसूट से परेशान होकर लगाया चक्काजाम
Malthon, Sagar | May 11, 2026 मालथौन नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार को दोपहर 12 बजे बांदरी क्षेत्र के किसानों का सब्र का बांध टूट गया। समर्थन मूल्य पर चल रही फसल खरीदी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार से परेशान किसानों ने बांदरी थाना क्षेत्र के मेहर में अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण फोरलेन हाईवे पर वाहनों की लंबी कटारे लग गई।