हरिहरगंज: सतगावाँ में सांसद प्रतिनिधि ने कहा - बिजली विभाग का आश्वासन झूठा, होगा जोरदार आंदोलन
हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत सतगावां मोहल्ला में शुक्रवार के शाम 4:00 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युजय सिंह के आवास पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई।