जिले के एक युवक का शव फल्गु नदी से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और परिजनों के सहयोग से युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया जहां मौजूद परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप पुलिस प्रशासन पर ही लगाया। जो बुधवार शाम करीब 6 बजे से चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज किया।