डीग: चार माह में 3594 गिरफ्तारियां, डीग पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ, जिला जेल क्षमता से तीन गुना अधिक भरी
Deeg, Bharatpur | Jul 19, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में डीग पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर अपराधियों, अवैध खनन करने वालों और मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी चोट पड़ी है। पिछले चार माह में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 3,594 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 1,768 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।