केतार: केतार बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ठेले से टकराया
Ketar, Garhwa | May 27, 2026 केतार बाजार में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। पाचाडुमर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रैक्टर कर्पूरी गेट के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे अनिल कुमार के ठेले में जा घुसा। घटना में अनिल कुमार बाल-बाल बच गए, जबकि ठेले को मामूली नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभाला