धौरहरा: परौरी गांव के दबंगों ने पीड़िता के रास्ते की जमीन पर जबरन खोदा गड्ढा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परौरी में रास्ते की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पीड़िता फूल कुमारी ने गुरुवार को पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के दबंग पेरू, नरेश, मनोहर और बुद्धि ने पीड़िता के रास्ते की जमीन पर जबरन गड्ढा खोद दिया है। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने पीड़िता की जमकर की पिटाई।