हटा: हटा के खचना नाका पर ट्रक अचानक पीछे चला, बाइक को मारी टक्कर, पुलिस मौके पर पहुंची
Hatta, Damoh | Apr 28, 2026 हटा शहर के खचना नाका पर गेंहू से भरा ट्रक अचानक पीछे की ओर चल पड़ा,हादसे में ट्रक ने एक बाइक को चपेट में लिया जो ट्रक के नीचे दबने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई,गनीमत रही इस दौरान कोई व्यक्ति चपेट में नही आया अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था सोमवार रात करीब 11बजे हादसे की सूचना पर डायल 112 हटा थाना पुलिस मौके पर पँहुची हादसे की जानकारी ली