हाथरस: पीआरवी व कोतवाली पुलिस ने सूचना पर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में डायल 112 पीआरवी 1109 को सूचना मिली थी कि एक अभियुक्त तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पीआरवी 1109 व हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को चौधरी बीज भंडार मंडी समिति के पीछे से गिरफ्तार किया है।