उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने किया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए -2 शामिल हुए। इस दौरान निर्वाचन नोडल सूरज टुडू ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए -2 को एसआईआर से संबंधित जानकारी दी गई।