डेहरी: नगर परिषद की मुख्य पार्षद की पहल से मथुरी पुल के नीचे अब नही होगा जलजमाव, कार्यालय कक्ष में उन्होंने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Apr 6, 2024 डेहरी डालमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी की पहल से पिछले कई साल से लाइलाज बनी समस्या से लोगो को निजात मिल गई। दरसल डेहरी से डालमियानगर आने जाने के लिए अब यहाँ लोगो को गंदे जल-जमाव से होकर गुजरना नही होगा। मुख्य पार्षद की माने तो मथुरी पुल के नीचे इस विकट समस्या का निदान हो गया है। नाले के निर्माण से गंदा जल-जमाव अब नही होगा लोगो को राहत मिलेगी