नजीबाबाद: नांगल: शहजादपुर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी के बाद बवाल, घर में घुसकर मारपीट, 4 नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा
नांगल थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादपुर में एक प्रेमी-प्रेमिका के भागकर शादी करने के बाद दो पक्षों में बवाल हो गया। प्रेमी पक्ष के लोगों ने प्रेमिका के घर पर धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया . 1 सितंबर को 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।