इटकी: अधिवक्ता राजीव कुमार की अग्रिम जमानत पर CBI कोर्ट में सुनवाई 25 अप्रैल को
Itki, Ranchi | Apr 19, 2024 कोलकाता कैश कांड में आरोपी अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में गुरुवार को आंशिक सुनवाई हुई।अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की है।