इटकी: महाष्टमी पर फिरायालाल में झांकी प्रतियोगिता आज, राममय होगी राजधानी
Itki, Ranchi | Apr 16, 2024 चैत्र माह की महाष्टमी पर मंगलवार शाम से राजधानी राँची में झांकी निकालने की परंपरा है। इस वर्ष भी अष्टमी पर शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक संगठनों की ओर से आकर्षक और मनोहारी झांकियां निकाली जाएगी। अंतिम मंगलवारी होने की वजह से अष्टमी उत्सव की शोभा और बढ़ेगी। यह झांकी देर रात तक चलेगी।