जमुई: बजराही के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Oct 18, 2025 बजराही गांव के पास शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के लालपुर निवासी दिनेश यादव (45) वर्ष के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी के रिश्ते के लिए केलुआडीह गांव गए थे।